अमरोहा

भाकियू असली की मासिक पंचायत में संगठन विस्तार

छुट्टा पशुओं की समस्या और गन्ना भुगतान पर गूंजे मुद्दे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा गजरौला : भारतीय किसान यूनियन (असली) की मासिक पंचायत आज रमाबाई डिग्री कॉलेज, गजरौला में आयोजित की गई। पंचायत की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बच्चन सिंह ने की, जबकि संचालन प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश उमेश पाल सिंह, युवा जिला अध्यक्ष लोकेश, तथा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राहुल वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।पंचायत में संगठन के विस्तार एवं किसान हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।इस दौरान जिला प्रवक्ता नरेश सिंह ने क्षेत्र में बढ़ती छुट्टा पशुओं की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि छुट्टा जानवर फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं और किसानों की रातें जागकर बीत रही हैं। सरकार से मांग की गई कि शीघ्र प्रभावी कार्ययोजना बनाकर इस समस्या पर काबू पाया जाए।पंचायत में गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर भी नाराज़गी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि गन्ना भुगतान 14 दिन के भीतर होना चाहिए, लेकिन देरी से किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। साथ ही एनपीके खाद के बढ़े दामों की भी कड़ी निंदा की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बढ़ी कीमतों ने किसान की लागत और बोझ दोनों को बढ़ा दिया है।बैठक में किसान समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र आंदोलनात्मक रणनीति बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह, खड़कू प्रधान, जागेश शर्मा, जयपाल, समरपाल सिंह, गोकल सिंह, महेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, राहुल वर्मा,हरज्ञान सिंह, प्रदीप, जन्म सिंह, शकील अली सहित अनेक पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
पंचायत के दौरान किसानों ने एक स्वर में कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो भाकियू असली बड़े आंदोलन के लिए तैयार है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button