गोड्डा
चोरी के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा। हनवारा थाना पुलिस ने आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। थाना कांड संख्या 50/2025 से जुड़े मामले में चोरी के आरोपित मंगल यादव, निवासी ग्राम–भांजपुर, थाना महागामा, जिला गोड्डा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।जानकारी के अनुसार, आरोपी मंगल यादव हनवारा थाना क्षेत्र के नरैनी में स्थित एक दुकान में चोरी की घटना में संलिप्त था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था, जिसके चलते पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और अंततः उसे गिरफ्तार करने में सफलता पाई।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया है। थाना प्रभारी ध्रुव कुमार ने बताया कि आरोपी चोरी से संबंधित अभियुक्त थे, जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



