खैरथल
एसडीएम नें गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बूथों पर पहुंचकर किया निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : किशनगढ़ बास के उपखण्ड अधिकारी व ब्लाक निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार जाटव नें सोमवार को खैरथल के कई बूथों पर पहुंचकर गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का ओचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने बीएलओ को निर्देश देते हुए कुछ सुझाव भी दिए
जाटव नें खैरथल पुरानी अनाज मंडी के भाग संख्या 167 पर बीएलओ सतीश वासु से समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली वासु ने बताया की जो मतदाता हरियाणा,दिल्ली एवं पंजाब से आये है उनके फार्म अपलोड करने में दिक्क़त आ रही है जिस पर एसडीएम नें तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया


