गोड्डा
छापेमारी के क्रम में दो अभियुक्त गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चोरी के कांडो के उद्भेदन/बरामदगी हेतु विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। 16.11.2025 को वादी जहीरूद्दीन अंसारी पिता-स्व० रूस्तम अंसारी पता-तालझारी, थाना-देवडाड़ जिला-गोड्डा द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय तालझारी में स्कूल का ताला तोडकर तीन बैटरी, एक होम थियेटर एवं दो छोटा साउण्ड बॉक्स चोरी करने के आरोप में देवडाँड़ थाना कांड संख्या-37/25 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया था। छापामारी के क्रम में 16.11.2025 को त्वरित कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त इशाक अंसारी उम्र 18 वर्ष पिता इल्ताब अंसारी पता-तालझारी थाना-देवडाँड़ जिला-गोड्डा, रफीक अंसारी उम्र 24 वर्ष पिता-हरेश अंसारी पता-तालझारी थाना-देवडाँड़ जिला-गोडडा को गिरफ्तार किया गया है। उनके निशानदेही पर कांड में चोरी गये सामान क्रमशः तीन बैटरी, एक होम थियेटर एंव दो छोटा साउण्ड बॉक्स को बरामद किया गया है। कांड में गिरफ्तार दोनो संलिप्त अभियुक्तो को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा हैं। बताया जाता है कि अभियुक्त का अपराधिक इतिहास रहा है। छापामारी दल में पु०अ०नि० राहुल कुमार,
पु०अ०नि० रोशन कुमार, स०अ०नि० कालीदास हांसदा,
स०अ०नि० शिवनन्दन उराँव एंव देवडाँड़ थाना की सुरक्षित बल शामिल थे।



