गोड्डा
पांच पदक हासिल कर गोड्डा लौटे पहलवानों का हुआ गर्मजोश स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वावधान में पलामू के हरिहरगंज में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित “26वें झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता” में एक रजत एवं चार कांस्य सहित कुल पांच पदक हासिल कर प्रतियोगिता में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कर वापस गोड्डा लौटे पदकवीरों का स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गर्मजोश स्वागत और अभिनंदन हुआ। पदकवीर पहलवानों में ओम कुमार, मो. साजिद, सिंटू रजक, श्री कृष्ण यादव, अंकित कुमार एवं उनके कोच राहुल कुमार का जिला कुश्ती संघ की ओर से अमरेंद्र कुमार सिंह, दयाशंकर, सुभाष चंद्र दास एवं विष्णु कुमार ने रेलवे स्टेशन पर पुष्प – अभिनंदन किया। पहलवानों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संघ सचिव सुरजीत झा, उपाध्यक्ष अमित राय, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार एवं आकाश कुमार ने उन्हें बधाई दी है।



