बालाघाट

रोजगार के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहा बैगा युवा

आउटसोर्स प्रभारी पर रुपए की मांग करने का आरोप

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

      बालाघाट जिला प्रशासन आदिवासियों को एक ओर रोजगार उपलब्ध करा रहा है तो दूसरी ओर जिला प्रशासन के कुछ जिम्मेदार अधिकारी पर आरोप है कि बैगा युवक से रुपए की मांग कर प्रशासन की मंशा पर पानी फेर रहे हैं । बालाघाट जिले की अति नक्सल प्रभावित ग्राम टेमनी देवरबेली के निवासी बैगा जनजाति से आने वाले युवक अगेसराम द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन पत्र सौंप कर नौकरी दिलाई जाने की याचना की है । युवक द्वारा बताया गया कि विगत 2024 में जिला कलेक्टर कार्यालय में आकर रोजगार उपलब्ध कराए जाने हेतु आवेदन दिया गया था । जिसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालाघाट का एक आवेदन आया जिसमें उल्लेख है कि वर्तमान में विशेष बैगा भर्ती की कार्रवाई करने हेतु शासन स्तर से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।  क्योंकि किसी भर्ती प्रक्रिया को प्रारंभ किए जाने के पूर्व नियम अनुसार विज्ञापन जारी कर सभी नागरिकों को अवगत कराया जाता है । जिसमें प्राप्त आवेदनों पर नियम अनुसार भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराया जाने का प्रावधान है ।

लांजी विधायक की अनुशंसा के बाद भी नहीं मिला रोजगार

लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे द्वारा आउटसोर्स कर्मचारी सुरक्षा गार्ड,वार्ड बॉय के पद पर नियुक्ति की अनुशंसा किए जाने के बाद भी अगेसराम पिता अईतराम जाती बैगा निवासी ग्राम टेमनी देवरबेली तहसील लांजी पर आज तक प्रशासन द्वारा किसी प्रकार से संज्ञान नहीं लिया गया है।  एक ओर प्रशासन आदिवासियों के उत्थान की बातें करता है ।और आदिवासी बैगा युवक जब सीधे प्रशासन से रोजगार की मांग कर रहा है ।तो उसको भी दरकिनार किया जा रहा है ।जबकि विधायक की अनुशंसा पर बैगा युवक को जो की शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होने के बाद वह रोजगार की आस से जिला प्रशासन के दफ्तर में याचना कर रहा है ।बावजूद इसके श्री बालाजी सिक्योरिटी सर्विसेज के प्रभारी निशित श्रीवास्तव द्वारा जॉइनिंग नहीं दी जा रही है ।जबकि युवक का आरोप है कि निशित श्रीवास्तव द्वारा रुपए की मांग की जा रही है ।आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह राशि देने में असमर्थ है कलेक्टर से नौकरी दिलाने हेतु आवेदन दिया है ।

बालाघाट में आउटसोर्स भर्ती में रुपए लाओ नौकरी पाओ

बैगा युवक द्वारा कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर कलेक्टर को आवेदन प्रेषित कर आउटसोर्स प्रभारी निशित श्रीवास्तव पर आरोप लगाए गए हैं ।और पूर्व में लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे द्वारा भी आउटसोर्स में हुई धांधली को लेकर आवाज उठाई गई थी ।वर्तमान का यह एक अनोखा मामला जिसमें बैगा युवक से रुपए दो उसके बाद जॉइनिंग लो साबित करता है कि आउटसोर्स में धांधली चरम सीमा पर चल रही है ।जिस पर जिला प्रशासन का ध्यान नहीं जा पा रहा है । अति शीघ्र जिला प्रशासन को मामले को संज्ञान में लेते हुए बैगा युवक को आउटसोर्स के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। ताकि अति नक्सल प्रभावित ग्राम में निवास कर रहे हैं बैगा आदिवासी का जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ सके।

इनका कहना है:-

           एक ओर जिला प्रशासन आदिवासी बैगा जो की अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में निवास कर रहे हैं ।उन्हें रोजगार उपलब्ध करा रहा है और दूसरी ओर युवक द्वारा बताए अनुसार आउटसोर्स प्रभारी निशित श्रीवास्तव द्वारा बैगा युवा से रोजगार दिलाने के एवज में रुपए की मांग करना जिला प्रशासन की मंशा पर पानी फिरने के बराबर है । युवक को रोजगार उपलब्ध किया जाना चाहिए ।
                           अंकुश चौहान
पूर्व जिला अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button