आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर बीडीओ ने की बैठक, गांवों में पहुंचेंगे अधिकारी
BDO held a meeting regarding the program Your Scheme- Your Government- Your Doorstep, officials will reach the villages

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
पाकुड़। आगामी 21 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने जा रही आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें प्रखण्ड क्षेत्र के सभी मुखिया समेत प्रभारी प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी तेतु राय, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत कुमार टुडू, सहायक अभियंता जमील अख्तर, जूनियर इंजीनियर, पंचायत सचिव रोजगार सेवकों समेत अन्य ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। बैठक के दौरान आयोजित होने जा रही आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम के क्रियान्वयन की रूपरेखा अन्य बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक की। तत्पश्चात् प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने उपस्थित सभी मुखिया व कर्मियों को अहम दिशा- निर्देश दिये । साथ ही उन्होंने सभी कर्मियों समेत मुखियाओं को कार्यक्रम में शत- प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की ताकीद भी की।



