बागपत

“युवा शक्ति का उत्सव 

सांसद खेल महोत्सव” के लिए बागपत तैयार, कल मनसुख मंडाविया करेंगे शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत : जनता वैदिक डिग्री कॉलेज, बड़ौत का विशाल खेल मैदान कल से तीन दिनों तक “युवा शक्ति का उत्सव” का साक्षी बनेगा। 19 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव 2025 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया कल महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने आयोजन स्थल पर देर शाम तक अधिकारियों संग तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “बागपत की खेल संस्कृति देश में अपनी पहचान बनाए और अधिक से अधिक युवा इसमें प्रतिभाग करें।”


 हजारों खिलाड़ियों को मिलेगा मंच — 12 खेल, तीन दिन, एक बड़ा मंच

महोत्सव में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और वरिष्ठ नागरिकों तक सभी वर्गों के खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिताएं होंगी। मुख्य खेल इस प्रकार हैं—

  • एथलेटिक्स
  • ऊंची/लंबी कूद
  • शॉटपुट
  • जैवलिन थ्रो
  • डिस्कस थ्रो
  • कुश्ती
  • बैडमिंटन
  • कबड्डी
  • वॉलीबॉल
  • रस्सा-खींच
  • शूटिंग

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की टीमें बराबर हिस्सा लेंगी।
विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के लिए 100 मीटर दौड़ और रस्सा-खींच भी आयोजित होगी। दिव्यांग खिलाड़ी भी सभी खेल स्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे।

 “जनपद के खिलाड़ियों से रोशन है बागपत” — विशेष प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

सूचना विभाग द्वारा जनपद की खेल प्रतिभाओं पर आधारित एक शानदार प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें बागपत के चमकते खिलाड़ियों की उपलब्धियां दिखाई जाएंगी।

इसके अलावा:

  • विद्यालयों द्वारा मार्च-पास्ट
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम
  • फिट इंडिया व नशा मुक्ति शपथ
  • युवाओं को खेल सामग्री वितरण
  • विभिन्न विभागों की जानकारीपूर्ण स्टॉल्स
  • अतिथियों का युवा खिलाड़ियों संग संवाद

भी महोत्सव को विशेष बनाएंगे।

 पंजीकरण की व्यवस्था

महोत्सव स्थल पर खिलाड़ियों का पंजीकरण सुबह 9 बजे से शुरू होगा। विजेताओं को मेडल, ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और विशेष उपहार प्रदान किए जाएंगे।

 बागपत के प्रति विश्वास

सांसद सिंह ने कहा—
“गांव-गांव की युवा प्रतिभा को बड़े मंच की जरूरत है। पूरा प्रदेश और देश जल्द देखेगा कि बागपत खिलाड़ियों का जनपद है।”

 उपस्थित अधिकारी

मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी विनीत उपाध्याय, एसडीएम बड़ौत भावना सिंह, परियोजना निदेशक राहुल वर्मा, विवेकानंद स्टेट यूथ अवॉर्डी अमन कुमाररोहित धनकड़विशाल रायभूपेंद्र चौधरीसोनू धनकड़सुनील वशिष्ठविजय सहित कई अधिकारी व युवा प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button