ललितपुर
नगर पालिका की सफाई कर्मचारी की बहादुरी आई कम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। शहर के नई बस्ती वार्ड नं. 15 गांधीनगर ग्रामसभा कुंआ के अंदर शुक्रवार सुबह एक बकरी खुले कुएं में गिर गई। जिसे नगर पालिका के सफाई कर्मचारी द्वारा बाहर निकल गया। गौरतलब है कि कुंए में गिरी बकरी की चीख पुकार सुन कर किसी भी मोहल्लावासियों ने उक्त बकरी को कुएं से बाहर निकलना उचित नहीं समझा और खड़े होकर तमाशा दिख रहे थे। तभी पास में ही वार्ड नंबर 15 में स्वास्थ्य नायक दीपक चौधरी एवं उनकी टीम रोड पर ट्रैक्टर द्वारा नालियों की मिट्टी भरवा रहे थे और जब उन्हें उसे बकरी के बारे में जानकारी हुई, तो उनके ही ट्रैक्टर ड्राइवर सुरेश ने अपनी सुभेच्छा से अपनी जान जोखिम में डालकर उक्त बकरी को कुएं से बाहर निकाल उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर बकरी को कुएं में से बाहर निकलना उचित समझा, जिस पर समस्त मोहल्ला काफी एवं सुपरवाइजर द्वारा उनकी बहादुरी की प्रशंसा की एवं उन्हें छोटी सी भेंट प्रदान की। समस्त सफाई कर्मचारियों ने ट्रैक्टर ड्राइवर सुरेश को बधाई दी। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों एबं स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला।
