बरेली
हिंदू संगठित होगा ,तभी सुरक्षित होंगे हम सब -परम पूज्य कथा प्रवक्ता देवी हेमलता शास्त्री

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : थाना इज्जतनगर क्षेत्र के खंडेलवाल कॉलेज में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मंगलवार को पूज्य देवी जी ने बताया कि इस संसार में कुछ भी निश्चित नहीं है, सब कुछ क्षणभंगुर है। मनुष्य को अपनी आत्मा के वास्तविक स्वरूप को पहचानने और मोह माया से मुक्त होने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए।
कथा श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और वह गुणकारी बनता है। बच्चों के चरित्र निर्माण के लिए कथा सुनना अत्यंत आवश्यक है।
माता-पिता को अपने बच्चों को इन कथाओं से जोड़ना चाहिए, ताकि उनमें अच्छे संस्कारों का विकास हो सके।
मनुष्य को सदैव अच्छे कर्मों का पालन करना चाहिए, क्योंकि यही कर्म उसके जीवन को श्रेष्ठ बनाते हैं।
सच्चा भक्त वही है जिसमें उसके इष्ट का प्रतिबिंब स्पष्ट रूप से दिखे। ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में सत्य, प्रेम, और करुणा जैसे गुणों को अपनाकर समाज के लिए प्रेरणा बनता है। यदि हिंदू संगठित रहेगा, तभी वह सुरक्षित रहेगा। उन्होंने सभी को मिलकर एक मजबूत और संगठित समाज बनाने का आह्वान किया। इस पवित्र मौके पर गिरधर गोपाल डॉ विनय खंडेलवाल, डॉ अमरेश कुमार, राकेश खंडेलवाल, डॉ आर.के.सिंह ,अशोक गुप्ता ,अशोक गोयल महेंद्र अग्रवाल ,राजेश गुप्ता, सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।



