बरेली
बीसलपुर-बरेली मार्ग पर रूट डायवर्जन
वैकल्पिक रास्तों से गुजरेंगे वाहन देवहा नदी के पुल की होगी मरम्मत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर भुता के पास देवहा नदी के पुल की मरम्मत कार्य को लेकर मंगलवार से इस मार्ग बड़े वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्रभावी हो जाएगा। यह 15 दिसंबर तक रहेगा। हालांकि छोटे वाहनों को एक साइड से रोक-रोककर निकाले जाने की व्यवस्था रहेगी। रूट डायवर्जन के चलते पांच किमी से अधिक फेर पड़ने के कारण बरेली मार्ग पर संचालित रोडवेज बसों में यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ सकता है।
बरेली-भुता-बीसलपुर मार्ग के किलोमीटर 28 के करीब देवहा नदी के पुल पर एक्ससपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत का कार्य राष्ट्रीय मार्ग खंड लोक निर्माण विभाग की ओर से मंगलवार से शुरू कराया जााएगा। इस मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक होने से जाम की स्थिति हो सकती है। इसको लेकर एनएचआई ने रूट डायवर्जन कर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से आवागमन संबंधी पत्र जारी किया है। इसमें छोटे वाहनों को अहिरौला चौराहे से क्योलड़िया, बरखेड़ा से होकर बीसलपुर निकलेंगे। बड़े वाहन भुता से फरीदपुर, तिलहर से निगोही होकर निकलेंगे।
एनएचएआई एक्सईएन शशांक भार्गव ने बताया कि देवहा नदी की पुल पर मरम्मत कार्य शुरू हो रहा है। जाम की स्थिति न बने इसको लेकर रूट डायवर्जन किया गया है। वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद नहीं किया है। छोटे वाहनों को रोक-रोककर निकाला जाता रहेगी।



