अमेठी

सडक दुर्घटनाएं रोकने को गंभीर है सुरक्षा समिति

आठ नये ब्लैक स्पाट चिंहित अगली बैठक में फाइनल होगी ई रिक्शा रुट प्रणाली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। जिले में सड़क दुघर्टना ओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा समिति ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। पिछले दो साल के भीतर राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य मार्गों और मुख्य जिला मार्गों पर हुई सड़क दुघर्टनाओं का पूरा विवरण जुटाने के बाद दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समिति ने नये सिरे से कार्ययोजना तैयार की है।इस कार्ययोजना पर डी एम की अध्यक्षता में होने वाली अगली बैठक में स्वीकृति की मुहर लगने की संभावना है।हाल ही में जिले में आठ नये ब्लैक स्पाट चिंहित किए गए हैं,इन पर सड़क सुरक्षा इंतजामों पर भी बैठक में चर्चा होगी।
ए आर टी ओ महेंद्र बाबू ने पिछली बैठक में बनाई गई सब कमेटी के साथ विचार विमर्श करके जिला मुख्यालय से सभी मुख्य मार्गों पर ई रिक्शा रुट प्रणाली लागू करने को ई रिक्शा कलर कोड निर्धारित करके अपनी रिपोर्ट सड़क सुरक्षा समिति के सचिव और लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश चंद्र को एक सप्ताह पहले ही अपनी रिपोर्ट सौंप दी है ‌। सूत्रों का कहना है कि अधिशासी अभियंता ने इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को पत्र भेजा दिया है।ई रिक्शा कलर कोड पर अगली बैठक में निर्णय हो जाएगा।
पहले जिले में 26ब्लैक स्पाट थे। यहां सड़क दुघर्टनाएं रोकने के लिए सड़क सुरक्षा के सभी काम पूरे हो चुके हैं ‌।हाल ही में आठ नये ब्लैक स्पाट नेशनल हाईवे, गौरीगंज,अलेवा चौराहा, धरौली हाइवे,कस्थुनी पूरब हाइवे,पूरे प्रेम शाह,नगेशरगंज हाइवे, मुंशीगंज चौराहा और दुर्गापुर चौराहे पर चिंहित किए गए हैं।अगली बैठक में इन दुर्घटना बहुल स्थलों पर सड़क सुरक्षा की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button