बागपत

जिलाधिकारी  ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए।

एसडीएम ,तहसीलदार अमीन  ब्रह्द स्तर पर चलाये वसूली अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत : आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अस्मिता लाल द्वारा कर एवं करेत्तर राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने राजस्व वसूली की प्रगति की जानकारी ली तथा विभागवार स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी समयबद्ध ढंग से लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करें तथा लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें।
उन्होंने विभागों को राजस्व बढ़ाने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने तथा जनहित के प्रकरणों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बेहतर राजस्व वसूली से ही विकास कार्यों को गति मिलती है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों से वसूली करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा अमीन को गांव में भेजा जाए और तहसीलदार भी बड़े बकायेदारों पर छापेमारी करें और गांव में   एलाउंसमेंट अवश्य होना चाहिए और बड़े बकायदारों पर भी प्रभावी कार्यवाही करने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा बड़े बकायेदारों के तहसील के बोर्ड पर भी नाम लिखवाए जाएं उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं की वसूली में अगर कोई भी लापरवाही होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
    जिलाधिकारी ने कहा व्यापार कर, बैंक ,स्टाफदेय,वसूली में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाए।
जिलाधिकारी ने एआरटीओ को  ओवरलैंडिंग गाड़ियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय,  संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button