अमेठी

प्राथमिक विद्यालय भौसिंहपुर में विश्व शौचालय दिवस पर आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी संग्रामपुर। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय भौसिंहपुर में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “बदलती दुनिया में स्वच्छता (Sanitation in a Changing World)” पर आधारित कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता के महत्व और सही तरीके से हाथ धोने की प्रक्रिया बताई गई।खंड विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह विद्यालय पहुंचीं और छोटे-छोटे बच्चों को दैनिक जीवन में हाथ धोने की अनिवार्यता के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि “गंदे हाथ कई तरह की बीमारियों का कारण बनते हैं, इसलिए भोजन से पहले और शौचालय के उपयोग के बाद हाथ धोना नितांत आवश्यक है।”प्रधानाध्यापक रविंद्र बहादुर सिंह और सभी शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों को हाथ धोने की सही विधि का प्रदर्शन कराया गया। इसके साथ ही गंदगी से होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, संक्रमण और त्वचा रोगों के बारे में भी जानकारी दी गई।बीडीओ आकांक्षा सिंह ने बताया कि विश्व शौचालय दिवस का उद्देश्य केवल शौचालय उपयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि अपशिष्ट जल प्रबंधन, वर्षा जल संरक्षण, स्वच्छता प्रणालियों में सुधार और हाथ धोने की आदत को जीवन में अपनाने के लिए जागरूकता फैलाना है।कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने, साफ-सफाई अपनाने और गांव-विद्यालय को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत लाल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मिथिलेश कुमार यादव, सफाई कर्मचारी संतोष सिंह समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button