गोड्डा

पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर प्रखंड कर्मियों ने सुंदर नदी का किया भ्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। राज्य सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिए गए निर्देश के तहत पथरगामा प्रखंड के पदाधिकारियों और कर्मियों की टीम ने सुंदर नदी पर्यटन स्थल का भ्रमण किया। निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी शाह और अंचलाधिकारी नितेश कुमार गौतम के नेतृत्व में किया गया।
सरकारी निर्देश के अनुसार, सभी विभागीय कर्मियों को जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर पर्यटन संभावनाओं, सुविधाओं तथा जरूरतों का आकलन करने को कहा गया है, ताकि आम जनता के बीच पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ सके और झारखंड को पर्यटन मानचित्र पर और बेहतर पहचान मिल सके। सुंदर नदी के तट पर अधिकारियों ने प्राकृतिक सौंदर्य, संभावित विकास योजनाओं और पर्यटकों के लिए आवश्यक संसाधनों की समीक्षा की।
बीडीओ नितेश कुमार गौतम ने कहा कि प्रशासन कि मंशा पर्यटन स्थलों के विकास के माध्यम से स्थानीय रोजगार बढ़ाने तथा क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की है। भ्रमण दल में मनरेगा बीपीओ अमरेंद्र कुमार, कनीय अभियंता पवन कुमार, निरंजन कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button