रांची

प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा को डीजी रैंक में प्रमोशन

In-charge DGP Tadasha Mishra promoted to DG rank

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। झारखण्ड की प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा को डायरेक्टर जनरल (डीजी) रैंक में पदोन्नत कर दिया गया है। 1994 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा लंबे समय से राज्य पुलिस में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ संभालती रही हैं। उनकी पदोन्नति के साथ अब झारखंड पुलिस में डीजी रैंक के अधिकारियों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। डीजी रैंक वाले अन्य अधिकारियों में अनिल पालटा, प्रशांत सिंह और मनविंदर सिंह भाटिया शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारियों की यह टीम राज्य की पुलिस व्यवस्था को रणनीतिक दृष्टि से और अधिक सशक्त बनाएगी। तदाशा मिश्रा की प्रोन्नति को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button