गोड्डा

ललमटिया में अवैध कोयला कारोबार पर हुई संयुक्त कार्रवाई 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो  
लालमटिया। लालमटिया क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ईसीएल सिक्योरिटी, सीआईएसएफ और ललमटिया पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बलिया मोड़ से हूरा सी रोड, कड्डूटोला गांव के पास छापेमारी की। कार्रवाई में टीम ने लगभग 10 टन अवैध कोयला जब्त किया है। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।संयुक्त टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और अवैध कोयले की सप्लाई चेन को खंगालने के लिए जांच तेज कर दी है। छापेमारी अभियान का नेतृत्व एस आई इंद्रदेव टुडू ने किया। होमगार्ड हवलदार रविकांत ओझा भी थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस इलाके में काफी समय से अवैध कोयला परिवहन और स्टोरेज का खेल चल रहा था। कई बार शिकायतें भी की गईं, लेकिन आज की कार्रवाई को अब तक का सबसे सटीक और बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब्त किए गए अवैध कोयले की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क में और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान की जा रही है और जल्द और भी जगहों पर छापेमारी की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button