पाकुड़

पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी ने मनाया इंदिरा गांधी की 108वीं

Pakur District Congress Committee celebrated Indira Gandhi's 108th birth anniversary

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की 108वीं जयंती जिला कांग्रेस भवन, पाकुड़ में धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजन एवं पदाधिकारियों ने बारी-बारी से इंदिरा गांधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने इंदिरा गांधी जी के व्यक्तित्व, कार्यों और राष्ट्रीय योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उनके संबोधन के दौरान भावुक क्षण भी देखने को मिले। कार्यक्रम में प्रखण्ड अध्यक्ष मानसारुल हक, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, रामविलास महतो, जिला महासचिव कृष्ण यादव, मिर्जहान विश्वास, हबीबुर शेख, मिथुन मरांडी, पलाश शेख, नजरुल शेख, नज़ीर हुसैन सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button