अमेठी
बंद पड़े हुए हैं आर आर सी सेंटर और सामुदायिक शौचालय
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। जिले में निर्मित अधिकांश आर आर सी सेंटर बंद पड़े हुए हैं। बहादुरपुर विकास खंड को छोड़ कर अन्य किसी भी विकास खंड में कूड़ा कलेक्शन का काम नहीं हुआ है। अधिकांश सामुदायिक शौचालय भी बंद पड़े हुए हैं। जिला ओ डी एफ घोषित है परन्तु खुले में शौच की प्रवृत्ति अभी भी बंद नहीं हुई है। जिला सलाहकार आर पी सिंह से जिले में संचालित आर आर सी सेंटर की संख्या पूछने पर वे जानकारी नहीं दे पाए और कहा कि सिस्टम पर बैठेंगे तभी बता सकते हैं, एक विभागीय बैठक में लखनऊ आए हुए हैं।डी पी आर ओ महोदय ने फोन नहीं उठाया।

