छिंदवाड़ा

शिवम,एवं कलेश, नें भारतीय सेवा की अग्नि वीर जनरल ड्यूटी भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण किए l

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

छिंदवाड़ा : शिवम,कवरेती, पिता कलेश कवरेती, ने भारतीय सेना की अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनके चयन की खबर मिलते ही परिवार, छात्रावास और गांव के लोगों में हर्ष का माहौल है। शिवम, ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई पलटवाड़ा में पूरी की। वर्तमान में वे अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास खापा भाट, छिंदवाड़ा में रहकर अध्ययन कर रहे हैं। साथ ही वे कॉलेज में NCC कैडेट भी हैं l जिसने उनमें अनुशासन और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। शिवम, बताते हैं कि 2024 में भी उन्होंने अग्निवीर बनने का प्रयास किया था l लेकिन सफलता नहीं मिली। असफलता से सीखते हुए उन्होंने और अधिक मेहनत की और यही लगन,इस वर्ष उनकी सफलता का कारण बनी। चयनित होने के बाद शिवम,ने कहा सेना में जाना मेरा बचपन का सपना था। पिछले वर्ष असफल होने के बाद मैंने तय कर लिया था l कि अब पीछे नहीं हटूंगा। यह सफलता मेरे माता-पिता, अधीक्षक महोदय और साथियों के समर्थन का परिणाम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button