बागपत

बड़ौत में जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ आगाज़

युवा ऊर्जा और खेल भावना का भव्य संगम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बागपत :  बागपत की युवा प्रतिभाओं को मंच देने और फिट इंडिया के संदेश को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ौत स्थित जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत बड़े ही उत्साह और जोश के साथ हुई। उद्घाटन सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, राज्यमंत्री केपी मलिक और जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने किया। खेल मैदान में हजारों खिलाड़ियों और दर्शकों की उपस्थिति ने माहौल को उत्सव में बदल दिया।

“बागपत है खिलाड़ियों का जनपद” — सांसद सांगवान

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि बागपत की पहचान इसकी युवा आबादी और यहां मौजूद अपार खेल प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि “सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य गांव-गांव की प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक ले जाना है।” सांसद ने खिलाड़ियों से अधिक संख्या में प्रतिभाग की अपील की और कहा कि यह मंच युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना अपनाने के लिए प्रेरित करेगा।

राज्यमंत्री केपी मलिक ने युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश “फिटनेस की डोज़—आधा घंटा रोज़” को अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि बागपत के युवाओं में खेलों के प्रति जो जुनून है, वही उन्हें आगे लेकर जा रहा है।

मशाल प्रज्ज्वलन व परेड मार्च आकर्षण का केंद्र

हैमर थ्रो खिलाड़ी तान्या चौधरी द्वारा मशाल लेकर खेलों का शुभारंभ किया गया। गोल्डन गेट इंटरनेशनल स्कूल और वेदान्तिक इंटरनेशनल स्कूल सहित कई विद्यालयों ने शानदार परेड मार्च प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में योग आधारित कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

सांसद डॉ. सांगवान स्वयं खिलाड़ियों के बीच पहुंचे, वॉलीबॉल खेला और कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय लेकर उत्साह बढ़ाया।

कई खेलों में युवाओं का दमखम

तीन दिनों में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, जैवलिन, डिस्कस, कुश्ती, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्सा-खींच और शूटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
सीनियर नागरिक (60+) वर्ग में 100 मीटर दौड़ एवं रस्सा-खींच आयोजित कर महोत्सव को समावेशी रूप दिया गया।
दिव्यांग खिलाड़ियों की भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक प्रेरणादायक बनाया।

विजेताओं का हुआ सम्मान

विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले छात्रों को सांसद ने दीवार घड़ी देकर विशेष रूप से प्रोत्साहित किया।

बागपत के अंतरराष्ट्रीय और पदक विजेता खिलाड़ी भी सम्मानित

कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़‍ियों को सम्मानित किया गया, जिनमें—
शूटर दादी प्राकाशी तोमर, शूटिंग कोच डॉ. राजपाल सिंह, वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स खिलाड़ी राहुल प्रजापति, अंतरराष्ट्रीय एथलीट अन्नू रानीरूपल चौधरी, अर्जुन अवॉर्डी राजीव तोमरविवेक सिंह, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी नितिन तोमरमहिपाल सिंह, अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्षा तोमर सहित कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल रहे।

पौधारोपण और फिटनेस संदेश

अतिथियों ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

युवा ऊर्जा से सराबोर रहा मैदान

जनपद के सभी विकास खंडों से आए खिलाड़ी और दर्शकों की भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि बागपत केवल कृषि का ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों का भी जनपद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button