
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल द्वारा पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर (मध्यक्षेत्र) 2025 का आयोजन जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर में किया गया। इस दस दिवसीय शिविर में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल परिक्षेत्र के जेएच कॉलेज से स्वयंसेवक विक्रम पहाड़े ने चयनित होकर सहभागिता की। शिविर में सहभागिता कर वापस लौटे स्वयंसेवक विक्रम का जेएच कालेज में रासेयो द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शंकर सातनकर ने कहा विक्रम ने शिविर में बैतूल जिले की कला, संस्कृति, नाटक, पारम्परिक लोकनृत्य एवं लोकगीतों के साथ सहभागिता की। शिविर में मप्र के 40 स्वयंसेवकों सहित छह राज्यों के 200 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की थी। शिविर के दौरान में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर 8 स्वयंसेवकों का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026 में सहभागिता के लिए होगा।
*यह थे मौजूद*
स्वागत समारोह में स्वयंसेवक विक्रम पहाड़े को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.मीनाक्षी चौबे, जिला संगठक डॉ.जीपी साहू, पूर्व जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे, डॉ.गीता माली, वरिष्ठ स्वयंसेवक प्रवीण परिहार, दिपाली पांडे, नवीन नागले, हिंमाशु पाटिल, अक्षय मालवी, अंजली नागोरे, आयुष घिंडोडे, रंजित कासदे, इस्तियाक अली,विशाल अमरुते, आयुष नागोरे, नितिन पवार, सागर मालवी, श्याम डायरे, अमीत, अर्पित तितरे,अमित घिंडोडे, नवीन, सदाशिव, दुर्गेश, सुरभि जैन, निकिता सिरसाम, गंगा बडग़ारिया, निशु पवार, खुशबू माकोड़े, दीपाली गायकवाड,भावना कुमरे, श्रुति विश्वकर्मा, खुशबू सोनारे, श्रुति सोनारे आदि ने बधाई दी है।



