अमरोहा
कर्नल गौतम राय ने भागीरथी देवी महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्था की सराहना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा। 33 वाहिनी एनसीसी अमरोहा के कर्नल गौतम राय ने मंगलवार को भागीरथी देवी महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑब्स्टेकल प्रशिक्षण क्षेत्र, परेड ग्राउंड, एनसीसी कार्यालय, तथा एनसीसी स्टोर रूम में रखे प्रशिक्षण सामग्री—जैसे डमी राइफल, ट्रेनिंग मैटेरियल और आवश्यक रिकॉर्ड बुक—का बारीकी से परीक्षण किया।कर्नल राय ने सभी रिकॉर्ड बुक देखकर महाविद्यालय के एनसीसी ऑफिसर के कार्य की सराहना की। उन्होंने सीसी नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई सूचनाओं को देखकर भी संतोष व्यक्त किया और भविष्य में और बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर सूबेदार मेजर यशपाल सिंह, प्रशिक्षण जेसीओ सूबेदार ज्ञान सिंह, लेफ्टिनेंट संजीव कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभय कुमार, डॉ. अनिल कुमार सिरोही, देवांग शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कर्नल राय ने अनुशासन, प्रशिक्षण व्यवस्था और रिकॉर्ड प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए एनसीसी इकाई को उत्कृष्ट कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।



