बाराबंकी

‎जनपद स्तरीय एक दिवसीय आई सी टी प्रतियोगिता का समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गणेशपुर बाराबंकी के अरविंदो हाल में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की एक दिवसीय जनपद स्तरीय आई सी टी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के दिशा निर्देशों के क्रम में तीन सदस्य विषय से ड्यूटी एक समिति बनाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रातः  10 बजे हुआ। कार्यवाहक प्राचार्य आर पी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और शिक्षकों को संबोधित करते हुए आई सी टी के महत्व पर प्रकाश डाला। नोडल प्रवक्ता लाल चंद ने बताया कि, ज्यूरी सदस्य डॉ विनीत कुमार गुप्ता प्रोफेसर एंड हेड सीएसआईएस एसआरएमयू देवा बाराबंकी, डॉ अखिलेश पटेल एसोसिएट प्रोफेसर रामनगर पी जी कॉलेज, अखिलेश वर्मा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाराबंकी के द्वारा समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम स्थान रिंकी सिंह प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर सरैया, द्वितीय स्थान अमृता रस्तोगी कंपोजिट स्कूल केसरगंज सिद्धौर, सोनिका मिश्रा कंपोजिट स्कूल इचौलिया मसौली एवं ‎पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मोहम्मद आसिफ प्राथमिक विद्यालय मुनीमपुर बरतरा निन्दुरा द्वितीय स्थान अखिलेश बाजपेई कंपोजिट स्कूल तिनवानी बंकी तृतीय स्थान उमेश वर्मा यूपीएस अंदका सिद्धौर।  प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महिला और पुरुष वर्ग के शिक्षकों को अब राज्य स्तरीय आई सी टी प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। साथ ही समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता राम प्रकाश यादव, प्रशासनिक अधिकारी के के अवस्थी, लाल चंद  आदि लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button