अमरोहा

मदर्स टच पब्लिक स्कूल,गजरौला का भव्य वार्षिक उत्सव सम्पन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा/गजरौला: स्थित ज्योति पैलेस में मदर्स टच पब्लिक स्कूल का वार्षिक समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी अतिथियों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनौरा एसडीएम विभा श्रीवास्तव पहुँचीं।स्कूल के अध्यक्ष डॉ. लाल सिंह, चेयरमैन डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रिंसिपल डॉ. मंजू सिंह, कोऑर्डिनेटर हरप्रीत कौर, दीपेंद्र एवं स्कूल का पूरा स्टाफ मंच पर उपस्थित रहा। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की गई lकार्यक्रम में बच्चों ने अलग-अलग थीम पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें,स्वागत गीत,गणेश वंदना,आर्मी थीम पर डांस,शहीद भगत सिंह पर आधारित प्रस्तुति,राम सिया राम भजनों पर भावपूर्ण नृत्य किया lइन मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
*खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिला सम्मान*
वार्षिक समारोह के दौरान आयोजित क्रिकेट, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। छात्रों के चेहरों पर उत्साह और गर्व देखने लायक था।
कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल डॉ. मंजू सिंह ने सभी अतिथियों, स्टाफ और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, टीमवर्क और अनुशासन का महत्व बताया।
इस अवसर पर हिमानी चौधरी, दिक्षा गोयल, शिवानी, निशा, पूजा, अंजु गोयल, सोनिया, शाह, परवीन, तनुजा, आयुषी, प्रियंका, इशा, रूपाली, दीपिका, पूजा शर्मा, अनीता, संगीता, शीतल, अंजलि, दिव्यांशी, प्रेरणा आदि स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button