
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
पथरगामा। खैरबनी गांव में देर रात अज्ञात लोगों ने एक घर में घुसकर मोटरसाइकिल में आग लगा दी। घटना के बाद पूरा परिवार में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार भगत (पिता स्वर्गीय रामजी भगत), खैरबनी निवासी, के घर में देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने घुसकर हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर JH 17W 6128) में आग लगा दी। आग लगने की हल्ला होने पर पड़ोसी पंकज भगत की नींद पूरी। घर से बाहर निकलकर देखा कि मोटरसाइकिल धू-धू कर जल रही थी। परिवार और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तब तक मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि उसी रात कुछ अन्य जगहों पर भी आग लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पंकज भगत ने बताया कि पिछले वर्ष भी पुआल के टाल में आग लगाने की घटना हुई थी और इस वर्ष फिर ठंड के मौसम में घर में घुसकर मोटरसाइकिल में आग लगा दी गई। लगातार हो रही इन घटनाओं से परिवार सहम गया है। घटना की सूचना मिलते ही पथरगामा थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



