मेरठ

इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन, 81 यूनिट रक्त संचय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

साहिबाबाद। इंद्रप्रस्थ इंजीनियरिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर इंद्रप्रस्थ कॉलेज व रोटरी क्लब गाजियाबाद नार्थ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ। रक्तदान शिविर का उद्घाटन कॉलेज के चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनित अग्रवाल, निदेशक प्रो.डॉ अनिल कुमार सोलंकी, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. डॉ मीना‌क्षी शर्मा, डीन एकेडमिक्स प्रो.डॉ अमित जैन तथा मीडिया हेड अजय चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
रक्तदान शिविर में 81 यूनिट रक्त संचय किया गया। रक्तदान शिविर में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। लगभग 60 छात्रों ने पहली बार रक्तदान किया और उन्होंने बताया कि रक्तदान हमे करना चाहिए और रक्तदान करने से हम चार जिंदगी बचा सकते है और रक्तदान महादान होता है।
निदेशक प्रो डॉ अनिल कुमार सोलंकी ने बताया कि लोगों द्वारा रक्तदान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के ख़तरा कम हो जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। इसलिए समय-समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए।
इस अवसर पर रोटरी क्लब गाज़ियाबाद नॉर्थ की ओर से अध्यक्ष रोटेरियन पुनीत अग्रवाल, सुरक्षा प्रभारी रोटेरियन रजत जिंदल,कोषाध्यक्ष रोटेरियन शिशिर अग्रवाल ने शिविर के सफल संचालन का दायित्व निभाया। इनके साथ विक्रांत सिंह (रक्तदान शिविर संयोजक), डॉ. ईशा गुप्ता, धीरेज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button