गोड्डा

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित 

- कार्यक्रम के दौरान निदेशक कृषि झारखंड, रांची के द्वारा हुआ जिला स्तरीय कृषि मेला का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत तिलाबाद पंचायत में ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह” एवं कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (कृषि विभाग) जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक भोर सिंह यादव, जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, अंजली यादव, अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, जिला कृषि पदाधिकारी अभिजीत शर्मा, जिला मत्स्य पदाधिकारी सुशील हांसदा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। दौरान निदेशक ने अपने संबोधन में कहा कि झारखण्ड सरकार के द्वारा किसानों के लिए  कई लाभकारी योजनाएं कृषि विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही है। जिसका लाभ लेने के लिए कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं। उन्होने योजनाओं को लेकर किसानों के बीच जागरूकता पर बल दिया तथा योग्य लाभुक किसानों को योजनाओं से आच्छादित करने हेतु पदाधिकारियों को निदेशित किया। साथ ही निदेशक कृषि ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के पंचायत स्तरीय शिविर में कृषि विभाग के सभी योजनाओं सहित, झारखंड मिलेट मिशन के तहत मोटे अनाज की खेती हेतु प्रत्येक एकड़ पर किसानों को 3,000 रुपये तक प्रोत्साहन राशि एवं टंपक सिंचाई योजना की सूची बनाकर कृषि विभाग के स्टालों में प्रदर्शित कर योजना का प्रचार प्रसार करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में किया जा रहा है जो भी लोग अब तक सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभ लेने से वंचित थे उनके लिए यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही सभी पंचायत शिविरों में आधार कार्ड का भी स्टॉल लगाया जा रहा है। समान्य तौर पर  यह देखा जाता है कि लोग आधार कार्ड की त्रुटि की वजह से लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते है। आप सभी पंचायत सभी शिविर में जाकर आधार कार्ड से संबंधित त्रुटि का निराकरण जरूर करें। जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी कार्यक्रम आयोजित की गई उपायुक्त ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक सेवाओं को पंचायत स्तर पर लोगों के द्वार तक पहुँचाना है, ताकि उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि शिविर के माध्यम से जाति, आय, आवासीय सहित विभिन्न प्रमाण पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। साथ ही पहले से लंबित आवेदनों के स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी सेवा या योजना से संबंधित मदद के लिए प्रखंड और अंचल अधिकारियों से सीधे संपर्क करें। शिविर में मौके पर ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया। जिसमें अबुआ आवास से संबंधित आवेदनों की स्वीकृति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति पत्र, सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत वस्त्र तथा जमीन की दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख सुंदर पहाड़ी, अंचल अधिकारी, सुंदरपहाड़ी, मुखिया, जिला परिषद सदस्य, उप प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button