बरेली
युवाओं के लिए खुशखबरी सीएम योगी के आदेश पर बरेली बनेगा ‘एम्प्लॉयमेंट जोन’, बढ़ेंगे नौकरी के अवसर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली शहर के युवाओं को रोजगार देने के लिए बरेली डीएम को निर्देश कर 100 एकड़ जमीन पर ‘इंडस्ट्रियल हब’ बनाने की पहल शुरू कर दी है। इसकी रिपोर्ट बरेली प्रशासन से मांगी गई है। स्थानीय अधिकारियों ने और संबंधित विभागों ने जमीन को तलाशना भी शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बरेली में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल रोजगार नामक एक बड़ा औद्योगिक हब बनाया जाएगा
यह पहल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी, जिससे उन्हें नौकरी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।



