सिंगरौली

बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर अंतर्राष्ट्रीय कांक्लेव 22 नवंबर को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डेयरी साइंस और फूड टेक्नोलॉजी विभाग के प्रांगण में विर्गो फाउंडेशन के तत्वावधान में इंटरनेशनल कॉन्क्लेव ऑन पेटेंट इन्वेंटिव स्टेप्स का आयोजन 22 नवंबर को किया गया है। कॉन्क्लेव के आयोजन सचिव पत्रकारिता और जन संप्रेषण विभाग के सह आचार्य डॉ बाला लखेन्द्र ने बताया कि इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में भारतवर्ष के लगभग 125 विश्वविद्यालयों के लगभग 150 शिक्षाविद् हिस्सा ले रहे लेंगे और छह विदेशी विश्वविद्यालयों के शिक्षाविद् ऑनलाइन माध्यम से हिस्सा लेंगे। अंतर्राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्रालय के मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु जी करेंगे । उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता बाबा साहब अंबेडकर भीमराव बिहार विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय करेंगे।
उद्घाटन सत्र के विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआईटी बीएचयू के प्रभारी निदेशक और फैकल्टी अफेयर्स के डीन प्रोफेसर एन के उपाध्याय, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कला संकाय की प्रमुख प्रोफेसर सुषमा घिल्डियाल, काशी हिंदू विश्वविद्यालय आईपीआर सेल के समन्वयक प्रोफेसर बिरिंची कुमार शर्मा, आईपीआर सेल आईआईटी बीएचयू के प्रोफेसर प्रदीप पारीक और डेयरी साइंस एंड फूड टेक्नोलॉजी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर राजकुमार दुआरी सभा को संबोधित करेंगे ।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विग्रो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ रमेश कुमार ने बताया कि इस इंटरनेशनल कॉन्क्लेव का उद्देश्य भारत और दुनिया भर के देशों में बौद्धिक परंपरा अधिकार बौद्धिक संपदा अधिकार के क्षेत्र में हो रहे अनुसंधानों से जुड़े शिक्षाविदों को एक प्लेटफार्म पर लाना और बौद्धिक संपदा अधिकार के प्रति शिक्षाविदों और छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता पैदा करना है।
इस अवसर पर डॉ बाला लखेन्द्र द्वारा संपादित पुस्तक इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स इन्वेंटिव स्टेप्स शीर्षक पुस्तक का लोकार्पण भी किया जाएगा। सैकड़ो की संख्या में देशभर से आए शिक्षाविद् काशी के सांस्कृतिक विरासत से अभिभूत, घाट वॉक, विश्वनाथ जी दर्शन और सारनाथ का भ्रमण कर रहे हैं। इस दौरान काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के बारे में एक विशिष्ट व्याख्यान काशी तमिल संगम के नोडल अधिकारी डॉ नीरज त्रिपाठी द्वारा प्रदान किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button