बरेली
महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के छात्र उज्जवल तिवारी का गणतंत्र दिवस परेड में हुआ चयन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : आगामी गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाली परेड में महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र उज्जवल तिवारी का चयन किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पूजा अग्रवाल ने बताया कि उक्त छात्र का चयन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर में हुआ था। जिसकी प्रशिक्षण प्राप्त कर उक्त छात्र ने अपनी जगह गणतंत्र दिवस परेड में बनाई।
वहीं महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वंय सेविका मोहिनी सिंह का चयन साहसिक शिविर दल में हुआ था। जिसके अन्तर्गत मोहिनी सिंह को अटल बिहारी बाजपेई पर्वतारोहण एवं संबद्व खेल संस्थान धर्मशाला केन्द्र, हिमाचल प्रदेश में पर्वतारोहण एवं अन्य साहसिक कार्यो का प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति (रजि.), बरेली के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित), कोषाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र अग्रवाल एवं कार्यकारिणी के समस्त सदस्यों ने छात्रों की इस सफलता पर शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल ने दोनों छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




