गोड्डा

कन्या कौशल शिविर को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 गोड्डा : अखिल विश्व गायत्री परिवार जिला इकाई की ओर से स्थानीय महिला कालेज परिसर में विराट कन्या कौशल शिविर शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुरू हो गया। यह शिविर आगामी 25 नवंबर 25 तक जारी रहेगा।
कलश शोभा यात्रा महिला महाविद्यालय से निकलकर गायत्री शक्तिपीठ, सरकंडा, गंगटा, फसिया डंगाल, मुख्य बाजार , बस स्टेंड होती हुई यज्ञ स्थल पहुंची। इस दौरान महिलाओं द्वारा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा सहित अन्य आध्यात्मिक नारे लगाये जा रहे थे। यज्ञ स्थल पर कलश पूजन के साथ स्तुति, प्रार्थना का दौर शुरू हो गया। इस दौरान हरिद्वार की टोली की अगुवाई में स्तुति व आरति किया गया। टोली की सामूहिक मंत्रोच्चार से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया।
शिविर के प्रथम दिन कलश पूजन, प्रज्ञा पुराण, आरति व उद्धबोधन का कार्यक्रम हुआ।प् इस दौरान वक्ताओं ने परम पूज्य गुरुदेव व माता जी के जीवन दर्शन, सफलता की कुंजी, जीवन प्रबंधन, चार संयम एवं आदर्श दिनचर्या, मानव जीवन की गरिमा, जीवन लक्ष्य, कौन हो हमारे आदर्श,11 वीं सदी में उज्जवल भविष्य हेतु नारी की भूमिका आदि पर प्रकाश डाला। प्रांतीय सदस्य मोतीलाल मंडल, जिला प्रतिनिधि भवेन्द्र कुमार, बसंत कुमार, नरसिंह महतो, ज्ञान प्रकाश, सौरभ, अंकेश, महेश दिनेश, गजेन्द्र प्रमाणिक, जयप्रकाश यादव आदि ने बताया कि नारी किसी भी देश अथवा समाज की लगभग आधी आबादी होती है। ऐसे में किसी राष्ट्र के निर्माण में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए नारी का सशक्त होने के साथ- साथ उसका सुसंस्कृत भी होना आवश्यक है। दूसरे दिन रविवार को योगासन व प्राणायाम से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके उपरांत देव संस्कृति विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डा. चिन्मय पांड्या सहित अनेक वक्ताओं के ख्यायान होंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button