बरेली

डाटा सत्यापन में देरी पर डीएम ने लगाई फटकार

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने छात्रवृत्ति के लंबित आवेदनों के निस्तारण में देरी पर रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, आईटीआई के अधिकारियों को फटकार लगाई। एफिलिएटिंग एजेंसी को मास्टर डाटा सत्यापित करने का निर्देश दिया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पास 29 और जेडी, आईटीआई के पास 30 शिक्षण संस्थान सत्यापित करने शेष हैं। कक्षा 11-12 के अतिरिक्त दशमोत्तर कक्षाओं के लंबित आवेदन पत्रों को निस्तारित करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी है। जिले में सामान्य वर्ग में 6292 और अनुसूचित जाति में 7079 आवेदन पत्र अभी तक प्राप्त हुए हैं, जिन्हें शिक्षण संस्थानों के स्तर पर निस्तारित किया जाना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button