राष्ट्रीय

दुबई एयर शो में भारतीय फाइटर जेट तेजस क्रैश

हादसे में पायलट की मौत

दुबई । दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान भारतीय तेजस लड़ाकू विमान शुक्रवार को क्रैश हो गया। वायु सेना ने बताया कि इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है। घटना दोपहर करीब 2:10 बजे हुई, जब विमान प्रदर्शन उड़ान भर रहा था।
दुबई एयर शो में शुक्रवार को आयोजित उड़ान प्रदर्शन के दौरान भारतीय तेजस लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गया। वायु सेना ने बयान जारी कर बताया कि इस हादसे में पायलट की भी मौत हो गई है। स्थानीय समय अनुसार दोपहर 2:10 बजे तेजस प्रदर्शन के दौरान डेमो उड़ान भर रहा था, तभी अचानक विमान अनियंत्रित हो गया और नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही पलों में काले धुएं का गुबार हवा में फैल गया।
वहां मौजूद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोग दुबई एयर शो देखने आए थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। भीड़ ने विमान को नीचे गिरते देखा और फिर अचानक उठते धुएं के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
एक घंटे से भी कम समय में आग पर पाया गया काबू- दुबई की स्थानीय मीडिया के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद हेलिकॉप्टर्स और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया गया। करीब 45 मिनट में पूरे घटनाक्रम को संभाल लिया गया। कार्यक्रम दोबारा शुरू होगा या नहीं, इस पर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है।
दुर्घटना वाला क्षेत्र पूरी तरह से किया गया बंद-एयर शो अधिकारियों ने दुर्घटना वाले क्षेत्र को तुरंत सील कर दिया और सभी उड़ान कार्यक्रम अस्थायी रूप से रोक दिए। विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। भारतीय पक्ष की ओर से भी संपर्क और जानकारी जुटाने की प्रक्रिया जारी है।
द फ्यूचर इज हियर थीम के तहत यह एयर शो 17 से 21 नवंबर तक दुबई वर्ल्ड सेंट्रल में आयोजित हो रहा है। यह दुबई एयर शो का 19वां संस्करण है। इस बार 200 से अधिक विमानों का रिकॉर्ड प्रदर्शन किया जा रहा। इसमें कमर्शियल, मिलिट्री, प्राइवेट जेट, यूएवी और नई पीढ़ी की एयरोस्पेस तकनीकें शामिल हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा फ्लाइंग और स्टैटिक डिस्प्ले है। आयोजन में 148,000 ट्रेड विजिटर्स और 115 देशों से आए 490 सैन्य और नागरिक प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं।
पूरी तरह स्वदेशी है ताकतवर तेजस- भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान पूरी तरह भारत में निर्मित एक आधुनिक फाइटर जेट है। इसे हल्का, तेज और अधिक फुतीर्ला बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि यह विभिन्न तरह के कॉम्बैट मिशन आसानी से पूरा कर सके। तेजस को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने विकसित किया है।
खबर विस्तार से पढ़ने के लिए वैबसाइट पर विजिट करें ।

यह समय सीमा आज खत्म हो रही है। जिसके बाद कर्नाटक कांग्रेस के अंदर नेतृत्व परिवर्तन की आवाजें उठने लगी हैं।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि क्या हाई कमांड ने इस पर बात की है? हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। पहले भी कुछ लोग इस पर चर्चा कर रहे थे, और अब वे शायद (दिल्ली) चले गए होंगे। आखिर में शिवकुमार और मुझे हाई कमान जो भी कहता है, उसे सुनना होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगले दो राज्य बजट पेश करेंगे? इस पर सिद्धारमैया ने जवाब दिया, आप यह क्यों पूछ रहे हैं? हां, मैं पेश करूंगा। मैं भविष्य में भी बजट पेश करूंगा
‘नेतृत्व परिवर्तन का फैसला हाईकमान करेंगा’-नेतृत्व परिवर्तन पर मंत्रियों और विधायकों को सार्वजनिक रूप से बोलने से रोकने के निर्देश पर मुख्यमंत्री ने कहा, पार्टी हाई कमांड जो भी फैसला करता है, उसे सभी को मानना होगा चाहे वह मंत्री हों या विधायक। मुझे और शिवकुमार को भी इसका पालन करना चाहिए।
जब उनसे कहा गया कि शिवकुमार के भाई डी के सुरेश ने कहा था कि सिद्धारमैया कभी अपनी बात से पीछे नहीं हटते हैं। इस पर सीएम ने कहा, हां…वह सही हैं। मैं अपने बयान से कभी पीछे नहीं हटा। मैंने चुनाव से पहले की सभी पांच गारंटी पूरी कीं जिनका मैंने वादा किया था। जब उनसे पूछा गया कि क्या यह शिवकुमार को सत्ता सौंपने पर भी लागू होता है, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फैसला हाईकमान पर छोड़ दिया गया है।
राज्य में सीएम पद को लेकर चल रही अटकलों पर डीके शिवकुमार ने कहा, गुटबाजी करना मेरे खून में नहीं है। सभी 140 एमएलए मेरे एमएल हैं। मुख्यमंत्री ने तय किया कि वह सरकार, कैबिनेट में फेरबदल करेंगे। इसलिए वे सभी मंत्री बनने में दिलचस्पी रखते हैं। यह स्वाभाविक है कि वे दिल्ली जाकर नेताओं से मिलेंगे। इसके अलावा मैं क्या कह सकता हूं? उन्हें पूरा अधिकार है। मैं किसी को नहीं ले गया। उनमें से कुछ लोग खरगे साहब से भी मिले। क्या गलत है? यह उनकी जिदगी है। किसी ने उन्हें बुलाया नहीं है, वे अपनी मर्जी से जा रहे हैं और अपना चेहरा दिखा रहे हैं। वे अपनी मौजूदगी दिखाना चाहते थे कि वे सबसे आगे हैं और काम कर सकते हैं और उन्हें जिम्मेदारी चाहिए। डीके शिवकुमार ने कहा, “सभी 140 एमएलए मंत्री, मंत्री बनने के लायक हैं। वे सब कुछ बन सकते हैं… मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह 5 साल पूरे करेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। हम सब उनके साथ काम करेंगे।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

यह देश की स्वदेशी रक्षा क्षमता का एक महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। इसके डिजाइन और संरचना में कई उन्नत तकनीकों का समावेश किया गया है।
तेजस 4.5 जनरेशन श्रेणी का विमान है, जिसमें आधुनिक एवियोनिक्स, बेहतर हथियार प्रणाली और उत्कृष्ट मैनूवरिंग क्षमताएं शामिल हैं। यह छोटा और हल्का होने के बावजूद सुपरसोनिक गति से उड़ान भरने की क्षमता रखता है, यानी यह ध्वनि की गति से भी तेज उड़ सकता है। इसकी गति, फुर्ती और तकनीकी विशेषताएं इसे भारतीय वायुसेना के बेड़े में एक शक्तिशाली और भरोसेमंद लड़ाकू विमान बनाती दुबई एयर शो में भारतीय फाइटर जेट तेजस क्रैश, हादसे में पायलट की मौत
दुबई । दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान भारतीय तेजस लड़ाकू विमान शुक्रवार को क्रैश हो गया। वायु सेना ने बताया कि इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है। घटना दोपहर करीब 2:10 बजे हुई, जब विमान प्रदर्शन उड़ान भर रहा था।
दुबई एयर शो में शुक्रवार को आयोजित उड़ान प्रदर्शन के दौरान भारतीय तेजस लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गया। वायु सेना ने बयान जारी कर बताया कि इस हादसे में पायलट की भी मौत हो गई है। स्थानीय समय अनुसार दोपहर 2:10 बजे तेजस प्रदर्शन के दौरान डेमो उड़ान भर रहा था, तभी अचानक विमान अनियंत्रित हो गया और नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के जमीन से टकराते ही जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही पलों में काले धुएं का गुबार हवा में फैल गया।
वहां मौजूद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में लोग दुबई एयर शो देखने आए थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। भीड़ ने विमान को नीचे गिरते देखा और फिर अचानक उठते धुएं के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
एक घंटे से भी कम समय में आग पर पाया गया काबू- दुबई की स्थानीय मीडिया के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद हेलिकॉप्टर्स और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया गया। करीब 45 मिनट में पूरे घटनाक्रम को संभाल लिया गया। कार्यक्रम दोबारा शुरू होगा या नहीं, इस पर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है।
दुर्घटना वाला क्षेत्र पूरी तरह से किया गया बंद-एयर शो अधिकारियों ने दुर्घटना वाले क्षेत्र को तुरंत सील कर दिया और सभी उड़ान कार्यक्रम अस्थायी रूप से रोक दिए। विमान दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। भारतीय पक्ष की ओर से भी संपर्क और जानकारी जुटाने की प्रक्रिया जारी है।
द फ्यूचर इज हियर थीम के तहत यह एयर शो 17 से 21 नवंबर तक दुबई वर्ल्ड सेंट्रल में आयोजित हो रहा है। यह दुबई एयर शो का 19वां संस्करण है। इस बार 200 से अधिक विमानों का रिकॉर्ड प्रदर्शन किया जा रहा। इसमें कमर्शियल, मिलिट्री, प्राइवेट जेट, यूएवी और नई पीढ़ी की एयरोस्पेस तकनीकें शामिल हैं। यह अब तक का सबसे बड़ा फ्लाइंग और स्टैटिक डिस्प्ले है। आयोजन में 148,000 ट्रेड विजिटर्स और 115 देशों से आए 490 सैन्य और नागरिक प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं।
पूरी तरह स्वदेशी है ताकतवर तेजस- भारतीय वायुसेना का तेजस लड़ाकू विमान पूरी तरह भारत में निर्मित एक आधुनिक फाइटर जेट है। इसे हल्का, तेज और अधिक फुतीर्ला बनाने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि यह विभिन्न तरह के कॉम्बैट मिशन आसानी से पूरा कर सके। तेजस को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने विकसित किया है। यह देश की स्वदेशी रक्षा क्षमता का एक महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। इसके डिजाइन और संरचना में कई उन्नत तकनीकों का समावेश किया गया है।
तेजस 4.5 जनरेशन श्रेणी का विमान है, जिसमें आधुनिक एवियोनिक्स, बेहतर हथियार प्रणाली और उत्कृष्ट मैनूवरिंग क्षमताएं शामिल हैं। यह छोटा और हल्का होने के बावजूद सुपरसोनिक गति से उड़ान भरने की क्षमता रखता है, यानी यह ध्वनि की गति से भी तेज उड़ सकता है। इसकी गति, फुर्ती और तकनीकी विशेषताएं इसे भारतीय वायुसेना के बेड़े में एक शक्तिशाली और भरोसेमंद लड़ाकू विमान बनाती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button