अमेठी

राजकीय बीज भंडार में नही है गेहूं का बीज किसान परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर के राजकीय बीज भंडार ठेंगहा में पिछले एक सप्ताह से गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं है, जिससे क्षेत्रीय किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकारी बीज ना होने की वजह से किसान निजी दुकानों से 80 से 90 रुपये प्रति किलो की दर से महंगा बीज खरीदने को मजबूर हैं।किसानों का कहना है कि खेतों में नमी बनी हुई है और बुआई का यही सही समय होता है। यदि बुवाई में देरी हुई तो नमी समाप्त हो जाएगी और उत्पादन प्रभावित होगा। इस कारण उन्हें मजबूरन महंगे दाम पर निजी दुकानों से बीज लेना पड़ रहा है।किसानों ने यह भी बताया कि न केवल ठेंगहा, बल्कि आसपास के अन्य राजकीय बीज भंडारों में भी गेहूं का बीज उपलब्ध नहीं है। इससे किसानों की बुवाई सीधे प्रभावित हो रही है।इस संबंध में कृषि अधिकारी से जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि हाल ही में लगभग 1200 बीघे क्षेत्र की बुवाई के लिए किसान इसी केंद्र से बीज ले जा चुके हैं। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि कुछ ही दिनों में नया बीज स्टॉक गोदाम में पहुंच जाएगा।फिलहाल खेतों की नमी लगातार कम हो रही है और किसान तत्काल बीज उपलब्ध न होने से चिंतित हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button