पाकुड़

पंचायत स्तरीय शिविरों में जनसमस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान, बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है महिलाएं

On-the-spot solutions to public problems in Panchayat-level camps, women are participating enthusiastically

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राज्य सरकार के दिशा- निर्देशानुसार ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत आज पाकुड़ जिला के 11 पंचायतों एवं 2 नगर परिषद वार्डों में जनसेवा शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा आवश्यक सेवाएं और योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए तथा ऑन-द-स्पॉट सहायता प्रदान की गई। आयोजित शिविर भवानीपुर, हिरानंदनपुर (पाकुड़ सदर), डांगापाड़ा (हिरणपुर), फूलपहाड़ी एवं नावाडीह (लिट्टीपाड़ा), जराकी एवं सिंगारसी (अमड़ापाड़ा), खांपुर एवं दमदमा (महेशपुर), बसंतपुर एवं पलियादाहा (पाकुड़िया) तथा नगर परिषद वार्ड 06 और 07 में हुए। उप विकास आयुक्त श्री महेश कुमार संथालिया ने पाकुड़ प्रखंड के भवानीपुर एवं हिरानंदनपुर पंचायतों में आयोजित शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल,सेवा वितरण व्यवस्था, प्राप्त आवेदनों की संख्या, लाभुकों की समस्याएँ का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। इस दौरान लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं प्रमाणपत्रों का वितरण भी किया गया। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया* ने कहा कि सेवा का अधिकार सप्ताह का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक आवश्यक सेवाएँ पहुँचाना है। पंचायतों एवं नगर क्षेत्रों में लगाए जा रहे शिविरों के माध्यम से विभागीय सेवाएँ लोगों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी कर्मियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि प्राप्त हर आवेदन का समय पर निपटारा हो। आयोजित शिविरों में आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, झारखंड राज्य सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 से संबंधित अन्य सेवाएं जैसे दाखिल-खारिज, नया राशन कार्ड, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के साथ- साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन लिए गए हैं। 21 से 28 नवंबर तक संचालित ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में बड़ी संख्या में जिलेवासियों की भागीदारी देखी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button