पुराने वाहन की स्क्रैप फैक्ट्री में धमाके से लगी भीषण आग से करोड़ों का नुकसान…
दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड (यूपी) – हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के चितौली रोड पर स्थित पुराने वाहनों की एक स्क्रैप फैक्ट्री में अचानक धमाके होने लगे , जिससे फैक्ट्री में खड़े वाहनों में आग लग गई । आग लगने से करोड़ों रुपए के वाहनों के पार्ट्स और कुछ पुरानी कार जलकर राख हो गए । आग इतनी तेज थी कि काफी दूर से आग की लपटे तथा धुएं के गुब्बार को देखा गया । सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।
फैक्ट्री के मालिक हिमांशु गोयल ने बताया कि पॉल्यूशन मशीन की मदद से स्क्रैप वाहनों से गैस , पेट्रोल व डीजल सुरक्षित रखे जाते समय यह हादसा हो गया । अचानक आग लग गई जिससे काफी नुकसान हुआ है। हालांकि किसी भी व्यक्ति को कोई क्षति नहीं हुई है ।
हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के चितौली रोड पर हिमांशु गोयल की आर.वी.एस इंटरप्राइजेज नाम से एक उपराने वाहन की स्क्रैप की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और आग ने फैक्ट्री के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग से फैक्ट्री में रखे हुए वाहन पार्टस जलकर राख हो गए। आग इतनी भयंकर थी की फैक्ट्री में काम कर रहे हैं मजदूर भाग खड़े हुए। फैक्ट्री में आग लगने से बाद कई धमाकों की आवाज सुनी गई। हालांकि सभी मजदूर सुरक्षित हैं ।
हापुड़ के मुख्य फायर अधिकारी (सीएफओ) अजय कुमार शर्मा ने बताया कि , स्क्रैप फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पर दमकल गाड़ी पर पहुंची है और आग बुझाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जो धमाके हो रहे हैं , वह सीएनजी के केमिकल के कारण हो रहे हैं , मैं अभी तीन माह पूर्व ही जनपद में आया हूं । सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है । , वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।



