गाजियाबाद

हल्दूचौड़ में भारतीय किसान यूनियन (अनाज) की बैठक सम्पन्न

भगवान सिंह भंडारी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी गाजियाबाद : भारतीय किसान यूनियन (अनाज) की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हल्दूचौड़ में आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार तथा किसानों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सैकड़ों महिला एवं पुरुष किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता खड़क सिंह भंडारी ने की, जबकि मंच संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजब भाटी ने किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन की विचारधारा एवं विभिन्न किसान मुद्दों पर अपने विचार रखे।
किसानों ने रखी ये प्रमुख समस्याएँ
बैठक में उपस्थित किसानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को कई गंभीर समस्याओं से अवगत कराया, जिनमे
जंगली हाथियों द्वारा फसलों को लगातार होने वाला नुकसान
क्षेत्र में समय से गन्ना पर्चियां न मिलना
बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या
सहकारी समितियों द्वारा समय पर पर्याप्त खाद उपलब्ध न कराया जाना
सरकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव में किसानों को लाभ न मिल पाना
राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सचिन शर्मा ने इन समस्याओं के समाधान के लिए जल्द कदम उठाने का आश्वासन दिया।
भगवान सिंह भंडारी बने प्रदेश अध्यक्ष
बैठक में संगठन विस्तार के तहत पं. सचिन शर्मा ने भगवान सिंह भंडारी को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही भगवान सिंह अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करेंगे और किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु स्थानीय प्रशासन से हर संभव कार्रवाई करवाने का प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी भी हर चरण में प्रदेश इकाई को पूरा सहयोग देगी।
बैठक में मौजूद प्रमुख पदाधिकारी
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश यादव, वरिष्ठ किसान नेता नरोत्तम शर्मा, राष्ट्रीय सचिव सोहनलाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष अजीत सिंह, प्रदेश सचिव रामगोपाल, फुरकान अली, युवा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र गुर्जर सहित कई किसान नेता उपस्थित रहे।
इसके अलावा दीपू वर्मा, विवेक यादव, संजय सिंह भंडारी, राजेंद्र सिंह भंडारी, गंगा सिंह बोरा, कमलेश सिंह, नारायण सिंह, केशर सिंह, सूरज सिंह, भगवान सिंह धामी, होशियार सिंह, चंद्र जोशी, मधुली देवी, शांति देवी, भागरती देवी सहित सैकड़ों किसान बैठक का हिस्सा बने।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button