धर्ममथुरा

विश्राम घाट पर श्री यमुना सतचण्डी महायज्ञ शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। विश्राम घाट पर श्रीजी महाराज ट्रस्ट कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में श्री यमुना सतचण्डी महायज्ञ में ललिता सहस्त्रनाम और दुर्गा सप्तमसती पाठ 11 विद्वानों द्वारा आचार्य पवन चतुर्वेदी के सान्निध्य व रविन्द्रनाथ चतुर्वेदी महाराज के नेतृत्व में श्रीपीठ यमुना जी धर्मराज मंदिर विश्राम घाट पर किया गया। श्रीजी पीठाधीश्वर भोला बाबा महाराज ने भक्तों से कहा यज्ञ के द्वितीय दिवस श्री विद्या दुर्गा का ही उल्लेख है, जिसमें मां पराम्बा श्री विद्या धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष चतुर्थ पुरुषार्थ को प्रदान करने वाली हैं। यज्ञ का 30 नवंबर की पूर्णाहुति व प्रसाद के साथ समापन होगा। इस मौके पर अंकुर बाबा महाराज, गोपाल चतुर्वेदी, महादेव चतुर्वेदी शास्त्री, ऋषि बाबा, संजू खलीफा, वासुदेव, अनन्त बाबा, आरती, दीपू बाबा शास्त्री, ब्रजेन्द्र नागर, अरविन्द बाबा चतुर्वेदी, महेश चतुर्वेदी, प्रकाश पाठक, वेदान्त बाबा, विष्णुदास अग्रवाल, सिद्धार्थ बाबा, सुधीर गौड़, सुकेश चन्द्र शास्त्री आदि ने यज्ञ में आहूतियां दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button