खैरथल

मुण्डावर उपखंड मे ततारपुर को बनाया नई पंचायत समिति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल-तिजारा: खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर उपखण्ड में ततारपुर को नई पंचायत समिति बनाया गया है। सरकार ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

सरकारी अधिसूचना में कहा गया है कि नई पंचायत समितियों के चुनाव के साथ ही पुरानी समितियां स्वतः समाप्त मानी जाएंगी।

नवगठित ततारपुर पंचायत समिति में कुल 27 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। इनमें झझारपुर, बधीन, पेहल, ततारपुर, बेहरोज, मातौर, खरेटा, संध, जिन्दौली, सोरखा कला, माजरीखोला, हटूण्डी, सोडावास, शामदा, मैनपुर, गोपीपुरा, रानौठ, रसगण, नंगली ओझा, बड़ली, नारेड़ी, सबलगढ़, चिरुणी, श्री कृष्णनगर, पदमाडा खुर्द, जीवनसिंहपुरा और टेहडका शामिल हैं। चुनाव के बाद नई समिति अपना कार्यकाल शुरू करेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button