स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक राष्ट्रऋषि श्रद्धेय दत्तोपंत ठेगड़ी जी की 105वीं जयंती स्वदेशी संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बोकारो । स्वदेशी जागरण मंच द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सेक्टर 9 डी में राष्ट्रकार्य में निरंतर समर्पित करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत, स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक राष्ट्रऋषि श्रद्धेय दत्तोपंत ठेगड़ी जी की 105वीं जयंती स्वदेशी संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संयोजक अमरेन्द्र सिंह ने कहा की मजबूत और आत्मनिर्भर भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा में आज पूरा देश आपके दिखाए मार्ग पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हम सभी सुबह जागने से लेकर सोने तक कहीं ना कहीं विदेशी वस्तुओं का प्रयोग करते हैं। जिसके कारण उन उत्पादों का मुनाफा जिसे हमारे देश में रहना चाहिए ,जो हमारे आर्थिक विकास में सहायक होगा, वह विदेशियों के हाथ चला जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि समय आ गया है विदेशी वस्तुओं पर पूर्णविराम लगाने का । हमें स्वदेशी के प्रति जागरूकता लाने की आवश्यकता है। इसी कड़ी में स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक प्रमोद कुमार सिन्हा द्वारा छात्र-छात्राओं एवं स्कूल के सभी शिक्षक गण तथा कर्मचारियों के बीच स्वदेशी का संकल्प दिलाया गया एंव हस्ताक्षर अभियान का शंखनाद किया। श्री सिन्हा ने कहा कि स्वदेशी के माध्यम से भारत आत्मनिर्भर होगा। स्वदेशी ही आने वाले भारत का भविष्य है। कार्यक्रम में प्रांतीय संपर्क प्रमुख दीपक चौधरी, सह संयोजक नवीन सिन्हा, कार्यालय प्रमुख ददन प्रसाद, सुरेश सिन्हा, मनीष श्रीवास्तव, राकेश रंजन समेत विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक गण उपस्थित थें.



