अमरोहा

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने एक बीएलओ शिक्षामित्र का एक माह का मानदेय रोकने का दिया आदेश।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा के हसनपुर में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने एक बीएलओ शिक्षामित्र का एक माह का मानदेय रोकने का आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई एसआईआर (विशेष प्रागढ़ पुनरीक्षण) कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है।
बीएलओ टोडरमल की ड्यूटी बूथ संख्या 313 पर एसआईआर कार्य के लिए लगाई गई थी। आरोप है कि टोडरमल बिना किसी सूचना के विद्यालय बंद कर चले गए थे। उन्होंने एसआईआर के फॉर्म भरवाकर बीएलओ लॉगिन पर अपलोड कराने में भी सहायता नहीं की। इस लापरवाही के कारण चल रहा विशेष प्रागढ़ पुनरीक्षण एसआईआर का कार्य प्रभावित हो रहा था। सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को बीएलओ टोडरमल का नवंबर माह का मानदेय रोकने की संस्तुति की है।
इसके साथ ही, अग्रिम आदेशों तक बीएलओ टोडरमल का मानदेय आहरित न करने के निर्देश भी दिए गए हैं। यह आदेश बीएलओ शिक्षामित्र के मानदेय पर रोक लगाने से संबंधित है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button