अमरोहा
गजरौला पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में किया पैदल गश्त।
"शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लोगों से की बातचीत।"

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के गजरौला पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त किया। इस दौरान पुलिस टीम ने लोगों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।रविवार शाम करीब 6:30 बजे गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह गश्त किया।
पैदल गश्त गजरौला बस्ती, इंदिरा चौक,चौपला चौराहा, स्टेशन चौराहा, फाजलपुर रेलवे फाटक, मोहल्ला जलालनगर और अतरपुरा सहित शहर के विभिन्न भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में किया गया। गजरौला थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि यह पैदल भ्रमण सुरक्षा की दृष्टि से किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य जनता को सुरक्षित महसूस कराना है।गश्त के दौरान थाना प्रभारी ने दुकानदारों से भी संवाद किया और उनसे शहर की पुलिस व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।



