सिंगरौली

एनटीपीसी विन्ध्याचल ने ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कर बढ़ाया ग्रामीण खेलों का उत्साह

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। एनटीपीसी विन्ध्याचल ने अपनी सुदृढ़ सीएसआर पहल के तहत 3-दिवसीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया, जिसका समापन 23 नवम्बर 2025 को तियरा ग्राम पंचायत, सिंगरौली में हुआ। क्षेत्र के आठ गाँवों की टीमों ने इसमें भाग लिया, जिसका उद्देश्य खेल भावना को बढ़ावा देना, समुदायिक सहभागिता को मजबूत करना और ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना था। उद्घाटन मैच सिद्धी खुर्द और तियरा गाँव के बीच खेला गया, जिसने टूर्नामेंट की उत्साहपूर्ण शुरुआत की।
उद्घाटन समारोह में  माहताब आलम, उप महाप्रबंधक(सीएसआर एंड आर एंड आर) एवं स्थानीय विधायक प्रतिनिधि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने एनटीपीसी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने और समुदाय विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की।
फाइनल मुकाबला ग्राम – काम और तियरा गाँव की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें ग्राम – काम की टीम विजेता बनी। पुरस्कार वितरण विधायक (सिंगरौली) रामनिवास शाह द्वारा किया गया। एनटीपीसी विन्ध्याचल की ओर से  नीरज झा, वरिष्ठ सहायक अधिकारी (मानव संसाधन) उपस्थित रहे।
माननीय विधायक ने एनटीपीसी की प्रभावशाली सीएसआर गतिविधियों की प्रशंसा की, जो स्थानीय समुदाय व ग्रामीण खेलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। यह टूर्नामेंट युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, गाँवों के बीच सौहार्द बढ़ाने और जमीनी स्तर पर खेल-कौशल को निखारने की दिशा में एक सफल पहल सिद्ध हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button