ललितपुर
समीक्षा बैठक कर कानून अनुपालन में आ रहीं समस्याओं पर हुयी चर्चा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एएसपी/नोडल अधिकारी कालू सिंह पर्यवेक्षण में व थाना एएचटी व एसजेपीयू तथा समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के साथ मासिक गोष्ठी माह नवम्बर 2025 की समीक्षा बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला पुलिस लाइन सभागार में आहुत की गयी। बैठक महिला व बाल सुरक्षा संगठन उ.प्र. लखनऊ द्वारा जारी एसओपी, अनुसंधान एवं थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के समक्ष आ रही समस्या एवं बाल गुमशुदा, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, लैंगिक समानता, साइबर क्राइम, एस.सी./एस.टी. एक्ट, नारी शक्ति किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हुए नवीनतम संशोधन पॉस्को एक्ट के अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर सीडब्ल्यूसी को सूचित करना, पॉस्को के मामले में फार्म ए व बी व एसबीआर रिपोर्ट पुलिस द्वारा भरकर संबंधित को समय से भेजा जाना बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य का पालन, जे.जे एक्ट के अंतर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि आदि तथा पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्तों की माननीय उच्च न्यायालय से प्राप्त बेल नोटिस को बाल कल्याण समिति एवं वादी/पीड़िता को अंदर समय उपलब्ध कराना के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। साथ ही साथ जनपद मे गुमशुदा बच्चों के पंजीकृत व लंबित मामलो व पास्को एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों पर चर्चा व जेजे एक्ट से सम्बंधित आदेश निर्देश एवं जागरुकता के अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया। बैठक में सी.डब्लू.सी., श्रम विभाग, जिला प्रोबेशन, चाइल्ड लाइन, प्रधान किशोर न्याय बोर्ड, जिला अभियोजन, वन स्टाफ सेन्टर एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण व सभी थानो से सम्बन्धित बाल कल्याण अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।
