खैरथल

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में 72.34 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल-तिजारा। जिला निर्वाचन विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का कैलेंडर जारी किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची से संबंधित सभी महत्वपूर्ण चरणों को तय समयानुसार संपादित किया जाएगा, ताकि अधिकतम पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित किया जा सके। जिसमें प्रथम चरण का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा चुका है। इसके बाद 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक घर-घर मतदाता गणना (हाउस-टू-हाउस एनेयूमरेशन) की जाएगी। इस चरण में बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक घर जाकर मौजूदा मतदाताओं का सत्यापन और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 9 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आर्तिका शुक्ला ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर सक्रिय रूप से भाग लेकर अपने मताधिकार को मजबूत करें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button