गोड्डा

परसपानी व लखनपहाड़ी में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पथरगामा। परसपानी एवं लखनपहाड़ी पंचायतों में आयोजित आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
परसपानी पंचायत भवन में मइया सम्मान योजना के स्टॉल पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। साथ ही परसपानी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य स्टॉल पर भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर जांच करवा रहे थे। स्टॉल पर डॉ. लक्ष्मीकांत, डॉ. जाकिर हुसैन व डॉ. मनोज साह ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवा वितरित की।
स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करने पथरगामा चिकित्सा प्रभारी डॉ. मोहन पासवान भी मौके पर पहुंचे और शिविर की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।
इधर, लखनपहाड़ी पंचायत में भी कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी थी। लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाओं का लाभ लिया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बजरंगी प्रसाद यादव, राजद जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार जायसवाल, प्रखंड समन्वयक मुकेश कुमार मंडल, राजीव साह, पंचायत सचिव सुदर्शन कुमार, किरण कुमारी सहित प्रखंड एवं अंचल कर्मी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button