बोकारो में अतिक्रमण पर कोर्ट का एक और नोटिस, सख्त हुआ प्रबन्धन
Another court notice on encroachment in Bokaro, management becomes strict

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
बोकारो में अतिक्रमण और अवैध कब्जा आम बात है। इनको हटाने का अभियान 365 दिन चलता है लेकिन इसके बावजूद इनकी संख्या में कमी नहीं आती। इसका कारण क्या है, इस पर बीएसएल प्रबन्धन को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
एक बार फिर एक कोर्ट का नोटिस बोकारो स्टील सिटी के सिटी सेंटर के फुटपाथी दुकानदारों के लिए आया है। 30 नवंबर तक अपनी दुकान, गुमटी, ठेला और अन्य तरह के अवैध निर्माण हटाने का आदेश है। इस तारीख तक न हटाने वालों के खिलाफ इसके बाद प्रबंधन की #बुलडोजर कार्रवाई होगी। बोकारो स्टील सिटी के सिटी सेंटर क्षेत्र के सभी अवैध निर्माण और कब्जा को हटाने का निर्देश देते हुए 24 नवंबर को एक पब्लिक नोटिस वैसे ही कब्जाधारियों के यहां चिपकाया गया है।एस्टेट कोर्ट के आदेश के अनुसार सभी सड़कों के दोनों ओर और सिटी सेंटर मार्केट के अंदर बिना प्रबंधन के इजाज़त लगाए गए अवैध दुकान, गुमटी, ठेला आदि #अतिक्रमण को हटाने का आदेश है। बीएसएल प्रबंधन की ओर से यह आदेश 24 नवंबर को वैसे अतिक्रमणकारियों के यहां चिपका दिया गया है। खबर है कि प्रबंधन ने इस मार्केट में पेड पार्किंग की व्यवस्था हाल ही में शुरू की है। इस व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने में यह अवैध का कब्जेवाले रुकावट बन रहे हैं।



