गोड्डा

कार्यक्रम को लेकर चार पंचायतों में उमड़ी भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के कोयला, परसा, कुशमाहरा और खोरद पंचायत भवनों में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में चारों पंचायतों के मुखिया, जनप्रतिनिधि, प्रखंड पदाधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और लोगों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को संबंधित विभागों के समक्ष रखा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दवाईयों का वितरण भी हुआ। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने पशुओं के टीकाकरण और इलाज संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। शिक्षा विभाग के काउंटर पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने छात्रवृत्ति, नामांकन तथा प्रमाण पत्र संबंधी जानकारी ली। श्रम विभाग ने श्रमिक पंजीकरण एवं योजनाओं से जुड़ी आवश्यक जानकारी देकर कई नए श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया। मईया योजना के तहत पात्र महिलाओं के आवेदन लिए गए, वहीं जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित काउंटरों पर भी ग्रामीणों की लंबी कतार देखने को मिली। संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का निवारण किया और बाकी मामलों को शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। चारों पंचायतों में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाना रहा। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आम जनता को काफी सुविधा मिलती है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button