पाकुड़

सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में पहुंचे जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम समेत बीडीओ सोमनाथ बनर्जी व मोतीलाल हांसदा भी

Julie Khristmani Hembram, BDO Somnath Banerjee and Motilal Hansda also reached the camp organized under the Right to Service Week.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के पाकुड़िया प्रखण्ड अन्तर्गत बासेकुंडी पंचायत में सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी व झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। वही जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम ने शिविर में लगे इस्टाल का बारीकी से निरीक्षण भी किया। साथ ही ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं के अनुरूप ऑन द स्पष्ट समाधान हो रही है या नहीं इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने इस्टॉल पर मौजूद सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीणों के आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान करे, जिससे सरकार की मकसद और लक्ष्य के प्रति सेवा का सप्ताह अधिकार का सद उपयोग हो सके और आमजन लाभान्वित भी हो सके। वही जिला परिषद अध्यक्ष ने परिसम्पतियों का वितरण भी किया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे और जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम के आने से ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल था। इससे पहले जिला परिषद अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी व झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा के पहुंचते ही आयोजकों के द्वारा उनकी जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button